दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्रा और एक छात्र की मौत हो गई वहीं कुछ छात्रों ने इसे लेकर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है उनका कहना है कि ये समस्या कई सालों से हो रही थी लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
वहीं इस घटना के बाद कुछ छात्रों का कहना है कि संस्थानों ने हमें बस एक कैश की मशीन समझ लिया है और व्यवस्थाएं कुछ नहीं देते वहीं दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, शाम करीब सात बजे राव आईएएस स्टडी सेंटर में जलभराव की सूचना मिली थी हालांकि इस घटना की जांच जारी है कि पूरा बेसमेंट पानी से कैसे भर गया तो वहीं वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।



