Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी, बच्चों सहित लौटे अमृतसर
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी, बच्चों सहित लौटे...

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी, बच्चों सहित लौटे अमृतसर

अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान, C-17 ग्लोबमास्टर, आज दोपहर लगभग 1 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इस विमान में कुल 104 अवैध भारतीय प्रवासी शामिल हैं, जिनमें 13 बच्चे भी हैं। ये सभी प्रवासी अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे थे और उन्हें वापस भारत भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था. कहा जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी.

अमेरिका का डिपोर्टेशन प्रोग्राम

अमेरिकी सरकार ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में कुल 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने की योजना है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत चलाए जा रहे सख्त इमिग्रेशन कानूनों का हिस्सा है।

पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कई प्रवासी ऐसे हैं जिन्होंने अमेरिका जाने के लिए भारी कर्ज लिया है, और अब जब उन्हें वापस भेजा जा रहा है, तो सरकार को उनके ब्याज माफ करने पर विचार करना चाहिए।

यह घटनाक्रम अमेरिका में अवैध प्रवासियों के लिए चलाए जा रहे सबसे बड़े डिपोर्टेशन प्रोग्राम का हिस्सा है, जो कि पिछले कुछ समय से जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments