5. भारी बारिश के कारण हिमाचल के मंडी में बाढ़ जैसे हालात… रिहाइशी इलाकों में भी भरा पानी.. कई वाहन पानी में बहे..दिल्ली में बारिश के बाद जगह जगह जलभराव
मंडी में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली में जलभराव
————————————————————————–
अमित शाह-लूप-लो-सौ. संसद टीवी B2B 2 विन अमित शाह-बाइट-लो-सौ. संसद टीवी 1400 (RAM)
हेडर- सदन में गृह मंत्री अमित शाह का बयान / आतंकियों के खिलाफ चलाया ‘ऑपरेशन महादेव’ / पहलगाम हमले के गुनहगारों को ढेर किया- शाह
एंकर– ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा जारी है… इसी बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर विपक्ष को जवाब दिया… उन्होने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को तेज कर दिया.. इस बीच घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन महादेव चलाया गया… जिसमें पहलगाम हमले के दोषियों को ढेर किया गया..
————————————————————————–
अमित शाह ऑन पाकिस्तान- बाइट- लो- संसद टीवी 1400 (RAM)
हेडर- लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का बयान / ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को सबक सिखाया- शाह / हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया- अमित शाह / ‘सेना ने पाकिस्तान के 6 रडार सिस्टम नष्ट किए’
एंकर- गृह मंत्री अमित शाह ने नो लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया…इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि सेना ने अपनी युद्ध कौशल का परिचय देते हुए पाकिस्तान के छह रडार सिस्टम नष्ट कर दिए..
————————————————————————–
अमित शाह ऑन चिदंबरम-बाइट-लो-संसद टीवी 1400 (RAM)
हेडर- लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का बयान / पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर उठाए सवाल / पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा- अमित शाह
एंकर- लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि पाकिस्तान को बचाकर पी चंदंबरम को क्या मिलेगा…
————————————————————————–
121 राजीव भारद्वाज- लो- दिल्ली 1400 (PRADEEP)
हैडर- कांगड़ा से BJP सांसद राजीव भारद्वाज EXCLUSIVE / संवाददाता नितिन धीमान की रिपोर्ट
एंकर– लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है… इसी बीच हिमाचल के कांगड़ा से बीजेपी सांसद राजीव भारद्वाज ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के हंगामे को लेकर प्रतिक्रिया दी… साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तबाही को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है… उनसे बात की हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने
———————————–BREAK—————————————
सेगमेंट…
मंडी मलबा-लूप- लो- मंडी B2B…मंडी रेन-लूप…B2B…मंडी रेन 01-लूप…B2B…मंडी लैंडस्लाइड-लूप-लो-मंडी B2B 2 विन मंडी लैंड स्लाइड-लूप…B2B…मंडी बाइट-लो-मंडी 1300 (PRADEEP)
हैडर- हिमाचल के मंडी में बादल फटने से भारी तबाही / मंडी में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात / तबाही में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत / मंडी शहर में सड़क पर खड़ी गाड़ियां मलबे में दबी
एंकर… हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाही मची हुई है… मंडी शहर में बादल फटने से सोमवार रात भारी नुकसान हुआ है… जेल रोड के साथ लगते नाले ने यहां कहर बरपाया… इस भयंकर तबाही में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई… एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और एक लापता है… बीती रात 3 बजे भारी बारिश के बाद मिट्टी की दलदल लोगों के घरों में घुस गई… इससे 20 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए… सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है… मंडी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं… जिला प्रशासन और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है…
————————————————————————–
बादल फटा-लूप-लो-मंडी 0900 (RAM)
हेडर- मंडी में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड / बादल फटने से इलाके में हुई भारी तबाही / रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी
एंकर… मंडी में बादल फटने और लैडस्लाइड की वजह से लोगों को काफी परेशानयों का सामना करना पड़ रहा है… मंडी में जेल रोड के पास देर रात बादल फटने की घटना में एक की मौत हो गई, जबकी कुछ अन्य लोग लापता बताए जा रहा है… घटना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीमों ने इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू किया…. स्थानिय लोगों के मुताबिक बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा बहकर लोगों की घरों और दुकानों में घुसा, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ… उधर लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मंडी दो मुख्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर लैडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं..जिसकी वजह से नेशनल हाईवे 154 और 21 में कई जगहों पर मलबा आ गया…
————————————————————————–
मंडी जयराम विजिट 01- लूपबाइट- लो-मंडी 1200 (RAM)
हेडर- मंडी में बादल फटने से भारी तबाही / नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हालात का जायजा लिया / जेल रोड में राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया
एंकर… मंडी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है… नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी जेल रोड पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया… इस दौरान उनके साथ विधायक मंडी सदर अनिल शर्मा के अलावा डीसी मौजूद रहे.. जयराम ठाकुर ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों से हालात की जानकारी ली साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके दुख: का सांझा किया… उन्होने पीड़ितों को हरसंभव मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकार से अपील करने की भी बात कही…
————————————————————————–
सीएम सुक्खू बाइट-लो-शिमला 1300 (PRADEEP)
हैडर- हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाही / मॉनसून में मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित / CM सुक्खू ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील / ऐसे खतरे से निपटने के लिए स्थाई नीति पर हो रहा विचार- CM
एंकर… हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाही मची हुई है… मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है… सीएम सुक्खू ने भी लोगों से एतिहात बरतने की अपील की है… साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान होने वाले ख़तरे को कम करने के लिए स्थायी नीति पर भी विचार किया जा रहा है… राज्य सरकार ने इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है…
————————————————————————–
पंजाब बारिश-लूप…B2B…2 विन पंजाब बारिश-लूप 1200 (PRADEEP)
हैडर- पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट / पटियाला, नवांशहर में बारिश से भरा पानी / बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
एंकर.. पंजाब में भी मॉनसून की बारिश जारी है… कई जिलों में बदरा जमकर बरस रहे हैं… पूरे राज्य में आज भी बारिश के आसार हैं… बीते दिन भी कई जिलों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली… लेकिन जलभराव ने लोगों की समस्याओं को जरूर बढ़ा दिया है… बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है… पटियाला, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश का अलर्ट है…
————————————————————————–
दिल्ली बारिश मिक्स-लूप…B2B…बुराड़ी रेन-लूप…B2B...पंचकुइया रोड रेन-लूप…B2B…प्रगति मैदान रेन-लूप…4 विन दिल्ली जलभराव-लूप (PRADEEP)
हैडर- दिल्ली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत / बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें बनी तालाब / बारिश के बाद दिल्ली में जगह-जगह जलभराव / जलभराव से गाड़ियों की स्पीड़ पर लगा ब्रेक
एंकर… दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है… बारिश लोगों को गर्मी से निजात तो मिली है… लेकिन जगह जगह जलभराव लोगों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है… तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है… दिल्ली के प्रगति मैदान, पंचकुइया रोड, बुराड़ी में बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया… सड़कों पर पानी भरने से रफ्तार पर ब्रेक लग गया… मौसम विभाग ने भी रुक रुककर बारिश होने की चेतावनी जारी की है…
————————————————————————–
हैडर- दिल्ली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत / बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें बनी तालाब / दिल्ली से संवाददाता प्रोक्श चौधरी की रिपोर्ट
एंकर… दिल्ली में बारिश के बार लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है… लेकिन बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी हुआ है… देखिए दिल्ली से हमारे संवाददाता प्रोक्श चौधरी की ये रिपोर्ट
————————————————————————–
हैडर- मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश / भोपाल, ग्वालियर में बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी / कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव
एंकर… मध्य प्रदेश में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है… पिछले तीन से चार दिनों से लगातार मॉनसून एक्टिव है… मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है… पिछले 24 घंटे में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश जिलों में लगातार तेज बारिश लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है… भोपाल, ग्वालियर में भी बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है… कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है… मंदसौर, नीमच जिले के रेड अलर्ट है… वहीं विदिशा, राजगढ़, शाहजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है…
————————————————————————–
हैडर- मॉनसून में जमकर बरस रहे बदरा / हिमाचल के मंडी में हालात सबसे ज्यादा खराब / मंडी में 2 लोगों की मौत, 2 लापता / रेस्क्यू टीम ने 15 लोगों का किया रेस्क्यू / उत्तर भारत में जमकर बरस रहे बादल / राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश
एंकर… हिमाचल प्रदेश के मंडी में इस बार के मॉनसून में भारी तबाही हुई है… कल भी देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है… जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोगों के लापता होने की खबर है… 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है… बादल फटने की वजह से चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद को बंद कर दिया गया है… राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं… चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है… टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई…मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है… पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है… दिल्ली में भी सुबह से ही बारिश हो रही है… बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है… साथ ही मौसम विभाग ने पूरे बारिश होने की संभावना जताई है…
हेडर- शहीद ऊधम सिंह को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला / बलिदान दिवस पर सरकारी छुट्टी की घोषणा / 31 जुलाई को पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी- अमन अरोड़ा
एंकर… शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है… कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी… उन्होंने कहा कि इस दिन पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे… अमन अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से कम्बोज समाज की कुछ मांगें लंबित थीं, जिनमें एक प्रमुख मांग यह भी थी
————————————————————————–
हेडर- CM सैनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक / घोषणाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक / योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
एंकर… हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सचिवालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई… बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर किए गए काम को लेकर जानकारी ली… बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विभागों की ओर से घोषणाओं पर की गई कार्रवाई की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया… साथ ही सीएम सैनी ने लंबित घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए…
————————————————————————–
हैडर- CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में की बैठक / विधायकों और MLC के साथ की बैठक / बैठक में जिले विकास को लेकर हुई चर्चा
एंकर… CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में प्रयागराज और विंध्याचल मंडल के विधायकों और MLC के साथ बैठक की… बैठक में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा गई… बैठक में विपक्ष के विधायक या जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए… हालांकि सपा की बागी विधायक पूजा पाल बैठक में मौजूद रहीं… मीटिंग में जिले के हर विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे… सीएम योगी ने विकास कार्यों पर चर्चा अधिकारियों से फीड बैक लिया… और रुके हुए कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए….
————————————————————————–
हेडर- CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक / सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के साथ की बैठक / भोपाल में जल्द शुरू होगा ओल्ड एज होम- CM / दिव्यांग की सेवा सच्चे अर्थों में परमात्मा की सेवा- CM
एंकर- भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई… बैठक में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे… इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि… दिव्यांगजन परमात्मा का परम अंश हैं और इनकी सेवा वास्तव में ईश्वर की सेवा है… उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ उनकी आवश्यकता के अनुसार सुनिश्चित रूप से पहुंचना चाहिए… बैठक में यह भी बताया गया कि… राजधानी भोपाल के पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में बना ओल्ड एज होम जल्द ही शुरु होगा… यह वृद्धाश्रम सेवा शुल्क के आधार पर संचालित किया जाएगा… और इसमें वरिष्ठ नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी…
————————————————————————–
हेडर- मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक / CM डॉ. मोहन यादव ने की बैठक की अध्यक्षता / अनुपूरक बजट को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा
एंकर… भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई… मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य के वित्तीय प्रबंधन को मजबूती देने के लिए अनुपूरक बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई… इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण विधेयकों और योजनाओं पर भी मंथन हुआ, जिनका मकसद प्रदेश के विकास को नई दिशा देना है… मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण, विकास और पारदर्शिता है…
————————————————————————–
हेडर- CM भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई / जनसुनवाई के दौरान कई अधिकारी भी रहे मौजूद / CM ने अधिकारियों के दिए समाधान के निर्देश
एंकर… राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुना… लोगों ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं को रखा… जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन, ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा पहुंचे… मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए…
————————————————————————–
हेडर- राज्य स्तरीय उत्कृष्टता समारोह का आयोजन / CM भजनलाल शर्मा समारोह में हुए शामिल / CM भजनलाल ने विभागों के अधिकारियों के किया सम्मानित
एंकर… राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय उत्कृष्टता समारोह में शामिल हुए… इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए चयनित अधिकारियों और विभागों को सम्मानित किया और प्रदेश में सुशासन को बढ़ावा देने पर बल दिया… इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है…इस समारोह में अलग-अलग जिलों, विभागों और संस्थानों के उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है…
————————————————————————–
हैडर- झारखंड़ देवघर में बड़ा सड़क हादसा / ट्रक-बस की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत / 20 से ज्यादा कांवड़िए घायल, कई गंभीर / देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी कांवड़ियों से भरी बस
एंकर.. झारखंड के देवघर में बड़ा सड़क हादसा हो गया… यहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई… हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत दर्दनाक मौत हो गई… जबकि 20 से ज्यादा कांवड़िए घायल होने की खबर है… जिनमें से कई कांवड़ियों की हालत गंभीर है… हादसा आज सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के नावापुरा गांव में हुआ… टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया… मरने वाले सभी लोग बिहार के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं… दरअसल 40 कांवड़ियों से भरी ये बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी… बस देवघर से 18 किमी पहले सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई… स्थानीय लोगों की मदद से बस से घायल कांवड़ियों को निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया…
————————————————————————–
हैडर- न्यूयॉर्क में शूटआउट, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत / एक ऑफिस में हमलावर ने की फायरिंग / हमलावर ने फायरिंग के बाद की खुदकुशी
एंकर… अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित मिडटाउन मैनहट्टन में एक ऑफिस बिल्डिंग में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई… घटना में जान गंवाने वाले लोगों में न्यूयॉर्क सिटी का एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल है… हमलावर की पहचान नेवादा के शेन तमुरा के रूप में हुई है… सूत्रों ने बताया कि हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली… फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है…



