Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsफ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

बुलेटिन दोपहर 3 बजे 28-04-2025

1.फ्रांस से राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत… दोनों देशों के बीच हुआMOU साइन… 63 हजार करोड़ रुपये के 26 राफेल की हुई डील

फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

2.PM मोदीऔररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बैठक…भारत की तैयारी को लेकर हुई चर्चा… NSA डोभाल और CDS अनिल चौहान भी रहे मौजूद

दिल्ली:रक्षामंत्री और PM मोदी के बीच हुई बैठक

3…पाकिस्तान पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक… 16 यू-ट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन… भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा और झूठी खबरे चलाने पर हुई कार्रवाई

पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, 16 यू-ट्यूब चैनल बंद

4… अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान जाने वालों की लगी लंबी कतारें… डेडलाइन खत्म होने से पहले हो रही घर वापसी… आदेश ना मानने पर होगी जेल, लगेगा जुर्माना

पाकिस्तान जाने वालों की बॉर्डर पर लगी लंबी कतार

5… जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय का विशेष सत्र… सदन में रखा गया एक मिनट का मौन… CM बोले, मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं

J&K विधानसभा में पहलगाम हमले पर निंदा प्रस्ताव

6… एलओसी पर लगातार चौथे दिन गोलीबारी जारी… भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब… आतंकियों की तलाश में 13 जगहों पर सेना का सर्च ऑपरेशन

LoC पर गोलीबारी, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन

7… पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस… नशा मुक्त पंजाब को लेकर दी जानकारी.. कहा-31 मई तक बनाना है नशा मुक्त पंजाब, प्लान तैयार..

नशा मुक्त पंजाब का पूरा प्लान तैयार- DGP

और……………………………....

8.. दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वंदना योजना…केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और CMरेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ… 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज.

आयुष्मान वंदना का शुभारंभ, बुजुर्गों का फ्री इलाज

——————————————————————————————

सेग्मेंट…

CROMA- आतंकिस्तान का होगा अंत !

WIPE- आतंकिस्तान का होगा अंत !

हाफ-95———————41

राफेल डील साइन- लूप 3 PM

हेडर-भारत और फ्रांस के बीच हुआ राफेल विमानों का सौदा/26 राफेल विमानों का हुआ सौदा /दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच साइन हुई डील

एंकर- भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन विमानों को लेकरआज डील फाइनल हुई…दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच ये डील साइनहुई… जिसमें भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा…. ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे… फ्रांस के साथ ये डील करीब 63 हजार करोड़ रुपए की हुई है… हथियारों की खरीद के मामले में ये फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है… 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी CCSकी बैठक में विमानों की खरीद को मंजूरी मिली थी…

——————————————————————————————

हाफ-95 पहलगाम एनकाउंटरलूप 1300

हेडर-LoC पर फायरिंग, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब/आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन/कश्मीर में 13 जगहों पर सेना का तलाशी अभियान

एंकर-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… लगातार चौथे दिन पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया… तो वहीं आतंकियों की तलाश में 13 जगहों पर छापेमारी की जा रही है… और चप्पे चप्पे को तलाशा जा रहा है… इससे पहले सुरक्षाबलों की ओर से 10 आतंकियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है…

——————————————————————————————

हाफ-95 जम्मू विधानसभा न्यू-लूप-जम्मू…2 विन उमर अब्दुल्ला बाइट-लो-जम्मू 1400

हेडर-जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र/आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि/सदन में पारित किया गया निंदा प्रस्ताव/CM उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की/माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं- CM

एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया…विधानसभा में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया… डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा ये सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई…. ये सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है… सदन शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है…

——————————————————————————————

हाफ-95 राजनाथ मीट पीएम-न्यूलूप 1200

हैडर-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात/करीब 40 मिनट तक चली बैठक/PM मोदी को ताजा हालातों की जानकारी दी गई/NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान भी रहे मौजूद

एंकर… दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की… करीब 40 मिनट तक चली मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई… सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम हमले से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है… बता दें कि बैठक से पहले रक्षा मंत्री ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी और CDS अनिल चौहान से भी मुलाकात की थी… जिसमें रक्षा मंत्री को जम्मू कश्मीर के हालातों जानकारी दी गई थी…

——————————————————————————————

हाफ-95 अमृतसर हेलिकॉप्टर- लूप- अमृतसर…B2B…2 विन अटारी बॉर्डर-लूप 1200

हेडर-अटारी बॉर्डर पर सेना की निगरानी/हेलिकॉप्टर से रखी जा रही निगरानी/अटारी बॉर्डर से नागरिकों को भेजा जा रहा पाकिस्तान

एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है.. अमृतसर के अटारी बॉर्डर से लोगों को पाकिस्तान भेजने के कार्रवाई लगातार जारी है… बॉर्डर पर सेना और पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर है… इंडियन आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर भी अटारी बॉर्डर पर निगरानी कर रहा है… सेना के बड़े अधिकारी मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है…

——————————————————————————————

ऱिटर्न-न्यूग्राफिक्स 1200

एंकर-भारत की चेतावनी के बाद कई पाकिस्तानी पाकिस्तान लौट चुके हैं.. आईए ग्राफिक्स के जरिए आपको बता दें कि कितने पाकिस्तानी और भारतीय नागरिक अब तक अपने-अपने घर लौट चुके हैं…

——————————————————————————————

चेतावनी-ग्राफिक्स 1200

एंकर-आईए आपके ग्राफिक्स के जरिए बता दें कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को क्या चेतावनी दी है और आदेश न मानने पर क्या कार्रवाई होगी..

——————————————————————————————

GFX पाकिस्तान वीजा 1400

एंकर-आईए अब आपको ग्राफिक्स के जरिए समझाते हैं कि भारत में पाकिस्तानियों के लिए कितनी तरह के वीजा है…

——————————————————————————————

हाफ-95 डीजीपी ऑन प्रॉक्सी वार-बाइट-लो-चंडीगढ़ 1400

हेडर-पाकिस्तान के हमलों पर पंजाब DGP का बयान/पाकिस्तान कर रहा प्रॉक्सी वार- DGP पंजाब/पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साजिश को कर रहे नाकाम- DGP

एंकर-पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि पाकिस्तान प्रॉक्सी वार कर रहा है… पंजाब के माहौल खराब करने की इंटरनेशनल कोशिश की जा रही है… जिसका जवाब दिया जा रहा है…

——————————————————————————————

संजीव श्रीवास्तव-बाइट-लो-दिल्ली 1000

हैडर-सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पाकिस्तान परेशान/पाकिस्तान भारत को दे रहा गीदड़भभकी/पहलगाम हमले के बाद आतंकियों पर कार्रवाई तेज

एंकर… भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान में हड़बड़ाहट है… और पाकिस्तान के नेताओं की ओर से भारत के गीदड़भभकियां दी जा रही है… पानी रोकने के फैसले को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने भी प्रतिक्रिया दी है… चलिए आपको सुनाते हैं उन्होंने क्या कहा…

——————————————————————————————

हाफ-95 NIA-लूप 0900

हैडर-NIA ने पहलगाम हमले की जांच की तेज/सबूतों को खंगाल रही जांच एजेंसियां/NIA की टीम ने संदिग्धों से की पूछताछ

एंकर-उधर, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जांच एजेंसियों ने भी जांच तेज कर दी है… NIA की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है… सबूतों को खंगाल रही है… और संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है… इसी बीच NIA की टीम ने संदिग्धों को भी लिस्ट तैयार कर ली है…

——————————————————————————————

हाफ-95 इंडिया बैन पाकिस्तान चैनल-लूप 1200

हेडर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का एक्शन/भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यू ट्यूब चैनल किए बैन/झूठी खबरें चलाने पर लिया गया एक्शन

एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार एक्शन में है… गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है… इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं… इन चैनलों पर आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे प्रचार करने के मामले में सरकार ने इन चैनलों को भारत में बैन कर दिया है…

——————————————————————————————

3 विन प्रोटेस्ट-न्यूलूप 1000

हेडर-पहलगाम आतंकी हमले पर देश-विदेश में प्रदर्शन/अमेरिका में प्रवासी भारतीयों का विरोध प्रदर्शन/वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, पेरिस में भारतीयों का प्रदर्शन/भारतीय मूल के लोगों ने जताया रोष/आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

एंकर… पहलगाम हमले के विरोध में विदेशों में भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है… विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं… अमेरिका के वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में भी पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रवासी भारतीयों ने प्रदर्शन किया… और जमकर नारेबाजी की… तो वहीं पेरिस में भी प्रवासी भारतीयों ने प्रदर्शन किया…

——————————————————————————————

3 विन प्रोटेस्ट-लूप 1000

हेडर-पहलगाम आतंकी हमले पर देश-विदेश में प्रदर्शन/ऑस्ट्रेलिया, लंदन, टोरेंटो में भारतीयों का प्रदर्शन/भारतीय मूल के लोगों ने जताया रोष/आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

एंकर-उधर, पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया, लंदन, और टोरंटो में भारतीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला… भारतीय मूल के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की… लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया… और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 मार्च को हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की… इसी बीच कनाडा के टोरंटो में उत्तरी अमेरिका के हिन्दू संगठन और हिंदू कनाडाई संगठनों के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया… साथ ही उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की…

——————————————————————————————

हाफ-95 पूंछ फसल- लूप-पुंछ 0900

हेडर-पुंछ में किसानों ने फसल कटाई का काम किया शुरू/BSF ने जल्द से जल्द फसल काटने के दिए थे निर्देश

एंकर-पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है… सेना के साथ पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है ऐसे में बॉर्डर एरिया पर सख्ती बढ़ा दी गई है… सीमावर्ती क्षेत्रों में BSF ने किसानों से जल्द से जल्द फसल काटने के निर्देश दिए हैं… जिसके बाद किसान लगातार अपनी फसलों को काट रहे हैं…

——————————————————————————————

———————————-BREAK———————————————–

——————————————————————————————

सेगमेंट…

121 महिपाल ढांडा लो-दिल्ली 3 PM

हेडर- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से खास बातचीत / संवाददाता नितिन धीमान की रिपोर्ट

एंकर- NCERT की किताबों से मुगल और दिल्ली सल्तनत से संबंधित सभी चैप्टर्स हटा दिए गए हैं…किताबों में महाकुंभ को जोड़ा गया है…इसी मुद्दे पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से खास बातचीत की हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने…इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पहलगाम हमले पर भी प्रतिक्रिया दी

——————————————————————-

हाफ-95 पंजाब डीजीपी पीसी-लूपबाइट-लो-चंडीगढ़ 1400

हैडर-पंजाब DGP गौरव यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ड्रग फ्री पंजाब को लेकर दी जानकारी/31 मई तक नशा मुक्त होगा पंजाब- DGP

एंकर- पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की…डीजीपी ने कहा कि पंजाब को 31 मई तक ड्रग फ्री करने की डेडलाइन रखी गई है… जिसको लेकर एसएसपी और सीपी को निर्देश दिए गए है… डीजीपी ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान खुद मॉनिटरिंग कर रहे है… नशा तस्करों की संपत्ति सीज करने के साथ साथ अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्यवाही भी की जा रही है…. नशे का सेवन करने वालों को नशा मुक्ति केंद्रों में छोड़ा जा रहा है और उनके पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है…

——————————————————————————————

हाफ-95 श्री फतेहगढ़ साहिब लाल चंद कटारूचक-लूपबाइट-लो-श्री फतेहगढ़ साहिब 1400

हेडर-मंत्री लालचंद कटारूचक ने किया निरीक्षण/अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा/किसानों और मंडी के अधिकारियों से की बात

एंकर- पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने सरहिंद की चक अनाज मंडी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया… इस मौके पर उन्होंने किसानों और मंडी के अधिकारियों से बातचीत की… उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए… इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अनाज मंडियों में करीब 102 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल पहुंच चुकी है… जिसमें से 97 लाख मीट्रिक टन फसल हमारी एजेंसियों की ओर से खरीदी जा चुकी है…

——————————————————————————————

हाफ-95 दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता न्यू-लूपबाइट-लो-दिल्ली 1400

हेडर-आयुष्मान वय वंदना योजना का शुभारंभ/70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज/केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

एंकर- दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत हो चुकी है… सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए इस योजना की शुरुआत की है… 70 साल से ज़्यादा उम्र वाले हर व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा. सिर्फ़ दो चीज़ें ज़रूरी हैं, पहला दिल्ली के निवासी होने चाहिए और दूसरा आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए…. जिसका आज से दिल्ली में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है…. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने योजना के लोगों को बधाई दी और कहा कि अब दिल्ली के लोग भी देशभर के पंजीकृत अस्पतालों में अपना इलाज करवा पाएंगे...

——————————————————————————————

हाफ-95 धामी मीटिंग-लूपबाइट-देहरादून 1400

हेडर-चारधाम यात्रा को लेकर जोरो पर तैयारी/CM पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक/30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

एंकर-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है… देवभूमि में 30 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत होने वाली है… इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन करेंगे… यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं… इसी बीच यात्रा की तैयारियों को लेकर देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की है… जिसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे… सीएम ने अधिकारियों को यात्रा में व्यवस्था करने के निर्देश दिए है…

————————————–क्लोजिंग——————————————

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments