Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent News'दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा'-...

‘दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’- PM MODI

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा. अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे फोन पर बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है और मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का ये ईरादा है, तो उनको बहुत महंगा पड़ेगा.” सदन में पीएम मोदी ने कहा, “अमेरिका के उपराष्ट्रपति को मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का इरादा ऐसा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा. हम बड़ा हमला करके जवाब देंगे. आगे मैंने कहा था कि हम गोली का जवाब गोले से देंगे. ये 9 तारीख की बात है. और 9 तारीख रात और 10 तारीख सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था. यही हमारा जवाब था और यही हमारा जज्बा था.” उन्होंने आगे कहा कि नौ मई की मध्य रात्रि और दस मई की सुबह हमारी मिसाइलों ने Pakistan के कोनों में प्रहार किया और पाकिस्तान को घुटनों पर आने के लिए मजबूर किया.

पीएम मोदी ने कहा, “जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार हुआ, तो पाकिस्तान ने फोन करके डीजीएमओ के सामने फोन करके गुहार लगाई कि बस करो बहुत मारे. अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है. प्लीज हमला रोक दो. भारत ने तो पहले दिन ही कह दिया था कि हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया है. अगर अब कुछ करोगे, तो महंगा पड़ेगा. भारत की स्पष्ट नीति थी, सेना के साथ मिलकर तय की गई नीति थी कि उनके आकाओं का ठिकाना हमारा लक्ष्य है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments