Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

बुलेटिन दोपहर 2 बजे 29-04-2025

1… पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन…भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब… कई पाकिस्तानी चौकियों की किया तबाह…

सेना का मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी चौकियां तबाह

2… जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा… 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को किया गया बंद… सोनमर्ग, गुलमर्ग और डल लेक नहीं जा सकेंगे पर्यटक

J&K: 48 पर्यटन स्थलों को सरकार ने किया बंद

3… पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन… अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजा जा रहा वापस… आज नहीं गए तो होगी सख्त कार्रवाई

पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आखिरी दिन

4.सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश पर नशा मुक्ति यात्रा निकालेगी सरकार..7 मई से हर गांव और वार्ड में होगी जनसभा..सरपंच, पुलिस औऱ प्रशासन चलाएंगे अभियान

पंजाब: 7 मई से पंजाब सरकार का नशा मुक्ति अभियान

5…पंजाब DGP गौरव यादव कीचंडीगढ़ में अहम बैठक…पुलिस के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक… नशा मुक्त पंजाब की रणनीति पर चर्चा

नशा मुक्त पंजाब को लेकर DGP की समीक्षा बैठक

6… CM योगी आदित्यनाथ का देवरिया में कार्यक्रम… देवरिया में501 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास… जनसभा को भी किया संबोधित

देवरिया:CMयोगी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

7…अवैध घुसपैठियों के खिलाफ यूपी सरकार का एक्शन तेज…सभी डीएम और पुलिस कमिश्नर को दिए गए निर्देश… रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस

यूपी सरकार का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज

और

8…CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर हो सकती हैं चर्चा…कई अन्य प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

दिल्ली कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर मुहर संभव

सेग्मेंट…

क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब

पैकेजसीजफायर 1400RAM

हेडर-पाकिस्तान की बौखलाहट जारी/पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर/भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकर… पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है… पाकिस्तान लगातार भारतीय इलाकों पर फायरिंग कर रहा है… कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर में बिना उकसावे हुई फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.. एक रिपोर्ट देखिए..

क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब

2 विन अनुराग ठाकुर-न्यूबाइट-लो-दिल्ली 1400

हैडर-BJP सांसद अनुराग ठाकुर का बयान/पहलगाम हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया/ ‘पाकिस्तान की गीदड़भभकियों से भारत डरने वाला नहीं’/कांग्रेस नेताओं के बयान शर्मनाक- अनुराग ठाकुर

एंकर… बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी आतंकी हमले और कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़भभकियों से हम डरने वाले नहीं है… साथ ही उन्होंने आंतकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान को शर्मनाक बताया है…

क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब

जम्मू सरकार फैसला- लूप-लो- जम्मू-कश्मीर 1100

हेडर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला/जम्मू-कश्मीर में आधे से ज्यादा पर्यटन स्थल बंद/87 में 48 पर्यटक स्थलों को किया गया बंद

एंकर-पहलगाम के आतंकी हमले के बाद से सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है. अब सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आधे से ज्‍यादा पर्यटन स्थल बंद कर दिए. पहलगाम हमले के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. सरकार की तरफ से यह कदम सुरक्षा चिंताओं के बीच उठाया गया है…. घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए मशहूर केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम 48 रिसॉर्ट बंद कर दिए गए हैं. दूधपात्री और वेरीनाग जैसे कई पर्यटन स्थलों को भी पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है…

जम्मू चंदर प्रकाश गारू राम-बाइट-लो-जम्मू 1400

हेडर-पहलगाम आतंकी हमले की BJP नेताओं ने की निंदा/पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग/पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी

एंकर… पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जम्मू-कश्मीर बीजेपी नेताओं ने कड़ी निंदा की है… उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही..

क्रोमा- इंडिया UN

यूनएन-पैकेज 1400 RAM

हेडर-UN में पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी/पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा बना सबूत/आतंकियों को फंडिंग करने वाला देश पाकिस्तान

एंकर… संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को खरीखोटी सुनाई..दरअसल संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थाई प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को लेकर फटकार लगाई… एक रिपोर्ट देखिए..

क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्टर-लूपबाइट 1200

हेडर-पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़ भभकी/भारत को परमाणु हमले की धमकी/भारत की सैन्य ताकत से डरा पाकिस्तान

एंकर… पहलगाम हमले के बाद लगातार पाकिस्तानी नेता और मंत्रियों के बेतुके बयान सामे आते रहे हैं…इस बीच एक बार फिर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजाआसिफ ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी… एक निजी टेलिविजन को दिए इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने अपनी फौजों की ताकत और बढ़ा दी है क्योंकि कुछ भी हो सकता है..

क्रोमा- पाकिस्तानियों की वापसी का आखिरी दिन

हाफ-95अटारी बॉर्डर-लूपबाइट-लो-फाइल…B2B…ग्राफिक्स वीजा-लूप

हेडर-पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश/मेडिकल वीजा वालों को डेडलाइन का आज आखिरी दिन/भारत न छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

एंकर… पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा आज से समाप्त होंगे…केंद्र सरकार की ओर से जारी डेडलाइन के मुताबिक मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को आज भारत छोड़ना होगा.. इसके बाद भी भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी..नोटिस के मुताबिक तय डेडलाइन तक भारत नहीं छोडने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को तीन साल जेल या तीन लाख रुपए जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं… हालांकि, पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स और लॉन्ग टर्म वीजा होल्डर्स के वीजा फिलहाल मान्य रहेंगे…बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों 14 कैटेगरी में दिए गए वीजा रद्द किए जाने का फैसला लिया गया था…जिनमें से 12 कैटेगरीज के वीजाधारकों को 25 अप्रैल, SAARC वीजाधारकों को 26 अप्रैल और मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया था…बाद में 12 कैटेगरीज के वीजा होल्डर्स के लिए भारत छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई थी…इसके अलावा पाकिस्तान हाई कमीशन के डिफेंस, नेवी और एयरफोर्स के डिप्लोमैट्स को अन वॉन्टेड पर्सनघोषित किया गया है और इन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं…

चिराग पासवान ऑन पहलगाम-बाइट 1400 JASVENDER

हैडर-केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान/पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया/आतंकियों पर भारत करेगा सख्त कार्रवाई- पासवान

एंकर-केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक लगातार बैठकें कर रहे हैं… जिस तरह से सरकार की ओर से पुलवामा अटैक को लेकर आतंकियों को जवाब दिया गया थाउसी तरह से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी…

सेग्मेंट…

हाफ-95ऋषिकेश डीजीपी-बाइट-लो-ऋषिकेश 1400JASVENDER

हैडर-ऋषिकेश पहुंचे उत्तराखंड DGP दीपम सेठ/चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा/यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त- DGP

एंकर-चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ऋषिकेश पहुंचे…. इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया… इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है… 10 कंपनी अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगीसीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है…

वॉक्थ्रू-ऋषिकेश नेपाल यात्री-लो-ऋषिकेश 1400JASVENDER

हैडर-कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा/चारधाम यात्रा के ऋषिकेश पहुंचे तीर्थयात्री/नेपाल से 30 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे/ऋषिकेश से मनीष डंगवाल की रिपोर्ट

एंकर-उत्तराखंड में कल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है… तीर्थयात्री यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं… ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है… नेपाल से भी 30 यात्रियों का एक जत्था चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा… देखिए हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल की ये रिपोर्ट

हाफ-95हरिद्वार यात्रा रजिस्ट्रेशन-लूपबाइट-लो-हरिद्वारJASVENDER

हैडर-चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी/पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम/हरिद्वार के ऋषिकुल में लोग करा रहे रजिस्ट्रेशन

एंकर- हरिद्वार में चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का दूसरा दिन है…हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है, यहां रजिस्ट्रेशन के लिए 20 काउंटर लगाए गए हैंपहले दिन चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए 1 हज़ार रजिस्ट्रेशन का कोटा रखा गया…रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं…

हाफ-95देहरादून सतपाल महाराज-लूपबाइट-लो-देहरादून 1400

हैडर-कल से शुरू होगीचारधाम यात्रा/यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी जानकारी/श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा पर फोकस

एंकर-उत्तराखंड में कलअप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू होने जा रही है जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है… उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है… उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया किचार धामयात्रा मार्ग पर पूरी तैयारी की जा चुकी है… तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है…

सेगमेंट…

हाफ-95सीएम मान नशा मुक्ति यात्रा-लूप-लो-फाइल 1100 AM NEERAJ

हैडर-पंजाब सरकार निकालेगी नशा मुक्ति यात्रा’/हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचेगा नशा मुक्ति अभियान/7 मई से हर गांव-वार्ड में की जाएंगी जनसभाएं

एंकर- सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नशा मुक्ति अभियान जारी है…. सरकार अब नशा मुक्ति यात्राकी शुरुआत करने जा रही है… ये यात्रा हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचेगी… नशा मुक्ति अभियान को लेकर 2 मई से 4 मई तक सभी जिलों में बैठकें करने का फैसला भी लिया गया है… 7 मई से हर गांव- हर वार्ड में जनसभाएं की जाएंगी… सरपंच और प्रशासन मिलकर ये मुहिम चलाएंगे…

हाफ-95मोहाली ANTF-लूपबाइट-लो-मोहाली 1400 JASVENDER

हैडर-मोहाली ANTFने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया/आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद/पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

एंकर-पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई युद्ध नशे के विरुद्धमुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए मोहाली की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है…गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है, गगनदीप मोहाली के सोहाना में किराए के घर में रहता था और फिरोजपुर से हीरोइन लाकर मोहाली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था… फिल्हाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

बठिंडा जासूस न्यू- लूप- लो- बठिंडा 12.30 PM NEERAJ

हेडर-बठिंडा में जासूस को गिरफ्तार करने का मामला/शक के आधार पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार/जासूस नहीं है गिरफ्तार युवक- पुलिस

एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच बठिंडा पुलिस ने एक व्यक्ति को जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया था… लेकिन पुलिस की जांच में युवक जासूस नहीं पाया गया है… बठिंडा पुलिस ने बताया कि व्यक्ति जासूस नहीं है और बठिंडा में मोची का काम करता है…

हाफ-95लखनऊ सीएम योगी मीटिंग-लूप-लो-फाइल 1000

हैडर-अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में यूपी सरकार/रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन के दिए निर्देश/अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का एक्शन प्लान तैयार/यूपी सरकार ने डीएम और पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

एंकर… यूपी से पाकिस्तानियों को वापस भेजने के बाद सरकार का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है… यूपी में अब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश शुरू हो गई है… सूत्रों की माने इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं… पाकिस्तानियों को वापस भेजने के साथ ही अब योगी सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का भी खाका तैयार करने में जुट गई है… दरअसल पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपने वहां से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें अपने देश भेजने के लिए कहा था… योगी सरकार का अब अगला टारगेट रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक हैजो प्रदेश में चोरी-छिपे अवैध तरीके से रह रहे हैं… प्रदेश सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे दिए हैं…

हाफ-95दिल्ली कैबिनेट मीटिंग -लूप-लो-फाइल 8AM UPDATE AFTER 12 PM

हेडर-दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक जारी / CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हो रही बैठक / स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा संभव / कई अहम प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

एंकर- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक जारी है… दिल्ली सचिवालय में हो रही इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं… बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है… बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं…

हाफ-95सीएम रेखा निरीक्षण- लूप- लो- दिल्ली 1100 NEERAJ

हैडर-LG वीके सक्सेना-CM रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण/इंद्रलोक मेंविकास कार्यों और ड्रेन का लिया जायजा/LGवीके सक्सेना ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एंकर-सीएम रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने इंद्रलोक में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया…इस दौरान उन्होने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास नजफगढ़ ड्रेन की व्यवस्थाओं को देखा… इस दौरान सांसद प्रवीण खंडेलवाल मौजूद रहे… सीएम रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए….

हाफ-95कनाडा चुनाव-लूप 1200 (खबर अपडेट करनी है) NEERAJ

हेडर-कनाडा में आम चुनाव के लिए मतगणना/रुझानों में लिबरल पार्टी की जीत लगभग तय/PM उम्मीदवार मार्क कार्नी की जीत के करीब

एंकर- कनाडा में आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है… शुरुआती नतीजों में पीएम मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी के जीत लगभग तय हो गई है… लिबरल पार्टी को पर्याप्त सीटें मिलने की संभावना है.. हालांकि पार्टी 172 सीटों का बहुमत हासिल कर सकेगी या नहीं, ये अभी नहीं कहा जा सकता है… ये चुनाव ऐसे वक्त पर हुए हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर में उलझा हुआ है… इस चुनाव का आधिकारिक रिजल्ट 30 अप्रैल या 1 मई को आएगा… कनाडा में आधिकारिक तौर अक्टूबर 2025 को चुनाव होने थे, लेकिन प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पिछले महीने ये कह कर नए चुनाव का ऐलान किया था कि उन्हें ट्रम्प से निपटने के लिए मजबूत जनादेश चाहिए…

क्लोजिंग….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments